बीना। रोजगारोन्मुखी नीति के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार से जोड?े के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 23 फरवरी को विधायक निवास के सामने सागर रेल्वे गेट के पास के मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
मेले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी शामिल होंगी। पंचायत एव ग्रामीण विकास विभाग डीपीआईपी सागर के तत्वाधान में रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्रों के नवयुवक युवतियों के लिए टैक्स टाईल, सिक्यूरीटी कार्ड, बीमा, आटो मोबाईल्स, सेल्स, मार्केटिंग, आईटीआई एवं कृषि आदि से संबंधित कंपनी के द्वारा मेला स्तर पर ही साक्षातकार करके चयन किया जाएगा। पंजीयन एवं टोकन मेला का समय सुबह 11 बजे से 5 बजे तक रहेगा जिसमें पांचवी, आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक एवं आईटीआई के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकती हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें