बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

हटेंगे अवैध होर्डिग्स

सागर। नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए विभागीय अधिकारियो को स्वाइन फ्लू से बचाव करने का प्रचार-प्रसार करने और अवैध होर्डिंग्स हटाने सहित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आयुक्त ने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वाईन फ्लू की संभावना को देखते हुए बचाव एवं जागरूकता के लिए निगम द्वारा स्वाईन फ्लू से बचने के लिए उपाए किए जाएं।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने नगर में संचालित होर्डिंग्स के संबंध में जानकारी ली। आयुक्त ने राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि 2 दिवस के अंदर सूची अनुसार समस्त होर्डिग्स एजेंसियों द्वारा एक मुश्त राशि जमा नहीं की जाती तो 22 फरवरी से ननि के राजस्व एवं अतिक्रमण दस्ते की संयुक्त कार्यवाही से अवैध र्होडिंग्स को हटाएं। प्रत्येक एंजेन्सी द्वारा संचालित होर्डिग्स के क्रमांक होर्डिग्स पर डले हुए हों। इस दौरान उन्होंने लोनिवि के समस्त इंजीनियरों को निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा सांसद निधि, विधायक निधि, आदिम जाति कल्याण विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, एवं बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण के कार्यों की प्रगति के संबंध में चर्चा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...