बुधवार, 20 फ़रवरी 2013

नवजात का शव मिला

खुरई। बुधवार के दिन बेरी रोड पर सेठ फार्म हाउस के सामने अशोक अग्रवाल की भूसा गोदाम के समीप नवजात शिशु का शव क्षत विक्षिप्त हालत में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय कुत्तों ने एक शिशु का पैर एवं शरीर के कई भागों को अपना भोजन बना लिया।

 1:30 बजे नवदुनिया की टीम जो ग्रामीण भ्रमण पर जा रही थी उन्हें वहां पर खडे आम जनों सहित शिव कुमार रधुवंशी ने घटना के बारे में बताया। टीम द्वारा तत्काल थाना प्रभारी हेमंत शर्मा, ग्राम कोटवार, एवं सचिव को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर तत्काल पहुंचा व पंचनामा आदि बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए थाना प्रभारी स्वयं अपने वाहन में रखकर मरचुरी तक ले गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...