सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रदीप लारिया सत्ता का बेजा इस्तेमाल कर सहकारी समितियों की चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर रहे हंै ये आरोप लगाते हुए पूर्व कृषि सहकारिता मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सहकारी समितियों के चुराव में चलते संपूर्ण जिले में आचार संहिता लगी हुई है
जिसमें नरयावली भाजपा विधायक के समर्थक उक्त चुनाव में भाग ले रहे हैं जिन्हें जिताने की गरज और मतदाताओं को लुभाने की गरज से नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोटना लोटनी, भापेल, पाटन आदि अनेक ग्रामों के लोगों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत योजना के पट्टे वितरित कराए गए हैं। जिससे अगले चरण के सहकारी समिति के चुनाव की निष्पक्षता नहीं रह गई है उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव वे पट्टा वितरण रोका जाए और भाजपा विधायक के साथ पट्टा वितरण में भाग लेने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर आचार संहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाए।
इसको लेकर कांगे्रसजनों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर पीएस जाटव को सौंपा। उन्होंने मांग की है कि लोक सेवा गारंटी के उपलब्ध कराई जाने वाले पूर्ववत रखा जाकर सागर व राहतगढ़ तहसीलों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।ज्ञापन सौंपने वालों में मुन्ना विश्वकर्मा, प्रवक्ता आरआर पाराशर, अशरफ खान, दुलारे यादव, अनिल कुर्मी, राशिद खान, संजीव घोषी, वीरेन्द्र चौधरी, गज्जू अहिरवार, सुखलाल आदिवासी, शेख समद, राजेन्द्र यादव, अफजल खान, रामसेवक अहिरवार, सरफराज पठान मुल्ले चौधरी, मोतीलाल अहिवार, डब्बू सेनी, दिलीप रावत, रवि यादव आदि शामिल हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें