राहतगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में शासकीय कन्या हाईस्कूल में धूमधाम से मनाई गई। शासन के निदेर्शानुसार छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया, रेडियो पर प्रसारित पल-पल कार्यक्रम के अनुसार सभी छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी सूर्य नमस्कार किया।
कार्यक्रम की शुरूआत वन्दे मातरम् एवं म.प्र. गान के साथ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये संस्था प्राचार्य राजकुमार कपूर ने कहा कि नूतन विचार, ऊर्जा एवं शक्ति देने वाला सूर्य नमस्कार है, प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से स्वास्थ्य सही रहता है। पत्रकार असलम रंगरेज ने भी इसका महत्व बताते हुये कहा कि योग से जीवन निरोग रहता है, सभी को प्रतिदिन योग करना चाहिये। प्रेस फोटोग्राफर संदीप बिलगैयॉं ने कहा कि सूर्य नमस्कार से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में पत्रकार धर्मेन्द्र राजपूत, अशोक अवस्थी, असलम रंगरेज, संदीप बिलगैयॉं, वीरेन्द्र ठाकुर, पप्पू प्रजापति, प्राचार्य राजकुमार कपूर, श्रीमति कृष्णा अग्निहोत्री, कल्पना कपूर, एम.एल. कोरी, चन्द्रभान कोरी, मानसिंह रैकवार, दौलतराम रैकवार सहित संस्था की समस्त छात्राऐं उपस्थित थीं। इसके अलावा नगर के श्रीराम हाई स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की अनेक शालाओं में भी छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें