सागर। दरमियानी रात चोरों ने निगम मार्केट की तीन दुकानों में सेंध लगाकर दुकान में रखे करीब 2 लाख के सामान पर हाथ साफ कर लिया। दुकानदारों को इसकी सूचना सुबह लगी। गुस्साए दुकान मालिकों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम मार्केट में स्थित मोबाइल दुकान, महावीर यातायात एजेंस एवं एक वीडियो सूटिंग की दुकान पर चोरों ने रात के समय ताले तोड़े और दुकान में रखी नगदी सहित अन्य सामान ले गए। मोबाइल की दुकान से चोरों ने करीब 120 मोबाइल सेट चुराए, खाली डिब्बे दुकान के बाहर फेंक दिए। बीमा ड्रायविंग की लाइसेंस की दुकान में चोरों ने करीब साढ़े नौ हजार की नगदी पर हाथ साथ किया।
दुकानदारों को इसकी सूचना सुबह लगी। जब आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। सुबह जाकर देखा गया तो दुकान के ताले टुटे हुए थे। सामान भी बिखरा हुआ था। घटना के बाद नगर निगम मार्केट के दुकानदार गुस्से में आ गए। सभी लोगों ने एकत्रित होकर कोतवाली टीआई को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। दुकानदारों ने बताया कि यदि पुलिस शीघ्र ही इन वारदातों को नहीं रोकती है तो व्यवसायी संघ आंदोलन करेगा। वहीं निगम मार्केट के दुकानदारों ने शनिवार को चक्काजाम की चेतावनी भी दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें