सागर। सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने सांसद भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के रेल रोको आंदोलन में जनता के साथ धोखा बताया है। प्रेस में जारी विज्ञप्ति में श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली दरों में वृद्धि एवं डीजल पर वेट कर लगाए जाने के बाद भी केन्द्र सरकार ने विगत नौ साल से सस्ती रेल सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि सांसद अपनी पार्टी के गिरेवान में झांककर देंखे कि मप्र सड़क परिवहन को बंद करने के लिए कौन जिम्मेदार है।
प्रदेश सरकार ने बस किराया बढ़ाकर गांव की गरीब जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि बीना-कटनी रेल लाइन पर जो भी रेल सुविधाएं हैं वे केन्द्र सरकार की देन है। जब केन्द्र में भाजपा की सरकार थी तो केवल तीन नई ट्रेनें चली थी। जबकि कांग्रेस ने 27 नई ट्रेनें व सागर स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाया है। रेलवे गेटों पर आवागमन सुचारू बनाए रखने के लिए रेलवे ने अरबों रुपए की लागत से नरयावली के जेरई, मकरोनियां, जरूआखेड़ा में ठाकुर बाबा रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज मंजूर किया।
सांसद दिल्ली में करें आंदोलन
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर बीमारी का इलाज नहीं होता उन्होंने सांसद को सलाह दी है कि वे सागर में रेले रोको आंदोलन चलाने की बजाय दिल्ली जाकर जंतर मंतर पर आंदोलन करे तो इससे समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही दिल्ली जाकर रेल मंत्री से भेंटकर जैसीनगर, खजुराहो जैसे अनेक जगहों पर रेल लाइन का सर्वे कराने की मांग करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें