सागर। विगत रात्रि में गढ़ाकोटा अंतर्गत दमोह रोड पर एक बाइक रोड पर खड़े ट्रक से जा टकराई। जिससे बाइक सबार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बाइक में बैठे एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे दमोह रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक पल्सर गाड़ी सामने खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे बाइक सबार 40 वर्षीय भंजन पटेल की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे अमर सिंह को चोटें आई हैं। गढ़ाकोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि बाइक सबार युवक गढ़ाकोटा के पास स्थित गांव छुल्ला में शादी समारोह में आए थे। लौटते समय यह हादसा हो गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें