खुरई। नगर में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछली एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई और लगातार चोरियों की वारदातों को चोर अंजाम दे रहे हैं। शनिवार रविवार की दरमियानी रात क्षेत्रीय ग्रामीण बैक मैनेजर अनिल पिता शिखर चंद मोदी के घर चार हथियार बंद चोंरो ने धावा बोल दिया एक कमरे की चोरी करने के बाद दूसरे कमरे में जाते समय श्री मोदी की पत्नि अर्चना मोदी की नीद खुल गई और उन्होंने शोर मचाना चाहा तो उन्हें इशारे में चुप रहने को कहा लेकिन उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए चोरों की धमकी की परवाह किए बिना चिल्लाकर अपने पति और पुत्री सोनम को जगा दिया।
चोरों ने अपने मंशूबे पर पानी फिरता देख हमला कर दिया और लोहे की राडों से हमला कर अनिल मोदी और उनकी पत्नि को हाथों में चोटें पहुंचाई। इसी दरमियान वे सभी शोर मचाते रहे जिसकी आवाज सुन कर पड़ौसी उठ गए और चोर भाग खड़े हुए। पुलिस को बुलाने पर पुलिस ने चोरों को सभी जगहों पर तलाश शुरू कर दी लेकिन चोरोें का कोई सुराग नहीं लगा।
घटना की जानकारी देते हुए श्री मोदी ने पुलिस को बताया कि लगभग 2.30 बजे उनके घर में बालकनी के रास्ते चोर घुसे और एक कमरे में पैंट और पत्नि के पर्स वे बेटी के पर्स से लगभग दस हजार नगदी और दस हजार रुपए कीमत का एक मोबाईल चोरी कर लिया। दूसरे कमरे में जाते समय वे सभी जाग गए और शोर मचाने लगे, शोर मचाता देख उन्होनें हमला कर दिया। उन्हें बांए हाथ के पंजे और पत्नि को बांए हाथ की कलाई में चोट आई। चोरों में से तीन के पास लोहे की मोटी रॉडे और एक के पास कुल्हाडी थी। शोर की आवाज सुन चोर भाग खडे हुए शोरगुल सुनकर पडौसी इकट्ठे हो गए और पुलिस को बुला लिया।
परिवार की बहादुरी से घटना टली
हथियार बंद चोर किसी भी बडी घटना को अंजाम दे सकते थे लेकिन अंजाम की परवाह किए बिना ही मैनेजर और उनकी पत्नि तथा बच्ची ने जोर जोर से शोर मचाकर पडौसियों को जगा दिया। चोरों ने फिर भी हमला करते हुए घायल करने की कोशिश की लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।
चोरों के हौसले बुलंद
पुलिस की नाकामी के चलते चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि चोरियां करते करते अब वे लूट और डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। पिछले दो माहों में एक दर्जन से अधिक छोटी बड़ी चोरियों को चोर अंजाम दे चुके हैं जिनमें प्रमुख रूप से पुलिस थाने के ठीक पीछे एक ही रात में 16 लाख की तीन चोरियां, न्यायालय परिसर में स्थित हनुमान जी मंदिर में सवा लाख सहित अन्य चोरियां शामिल हैं। चोरियों की बढ़ती वारदातें रात की गश्त पर सवालिया निशान लगा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोटर साईकिल चोर गिरफ्तार
खुरई। लगातार हो रही चोरियों के बीच मोटर साईकिल चोर को गिरफ्तार कर अपनी ही पीठ थपथपा रही है। बड़ी मुष्किल से एक खुलासा करते हुए पुलिस ने मोटर साईकिल चोर अन्नू उर्फ पिता हरिसिंह गौर उम्र 22 वर्ष गढ़ौला नाका टैगोर वार्ड खुरई के साथ दो मोटर साईकिलें बरामद की। जानकारी देते हुए उप निरीक्षक बीएल पटेल ने बताया कि फरियादी शेख अकील निवासी जरूवाखेड़ा ने संदेह व्यक्त किया कि उसकी मोटर साईकिल सीडी डीलक्स एक युवक को चलाते हुए देखा, लेकिन गाड़ी का नंबर दूसरा है। पुुलिस ने तफ्तीश करते हुए पाया कि अन्नू गौर मैकेनिक के रूप में काम करता है, उसके पास दो मोटर साईकिलें क्रमांक एमपी 15 एमए 8085 और एमपी 15 एमडी 8337 जप्त की गई। जानकारी लेने पर ए नंबर फर्जी पाए गए, इनके वास्तविक नंबर क्रमश: एमपी 15 एमई 9808 एवं एमपी 15 एमबी 3715 थे। पूंछतांछ करने पर चोरी का खुलासा हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जिसे सोमवार का न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस की टीम में एसआई पटेल के साथ प्रधान आरक्षक विनोद मिश्रा, आरक्षक जयराम, दयाराम, अमित शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें