सागर। शुक्रवार की शाम सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एसव्हीन कॉलेज के सामने रहली तरफ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जिससे एक नौजवान की मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय मढिया नाम की एक बस रहली की तरफ जा रही थी कि तभी करीब सवा पांच बजे वह एसव्हीएन कालेज के सामने पलट गई। बस में कई छात्र बैठे थे। घटना से क्षेत्र में खौफ का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजने के लिए एम्बूलेंस को फोन किया साथ ही सिविल लाइंस थाने में हादसे में एक नौजवान युवक की मौत की खबर है।
वहीं 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल मे ंइलाज चल रहा है। बस सड़क के बीचों बीच ही पलट गई। जिससे रोड के दोने ओर जाम लग गया। प्रशासन की तरफ से कुछ देर बाद क्रेन घटना स्थल पर पहुंची और बस को सीधा कर सड़क से हटाया गया। खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो सका कि बस किस कालेज या संस्था की थी।
मोराजी में प्रवचन आज
सागर। वर्णी भवन मोराजी में विराजमान मुनिश्री भव्यसागर महाराज एवं क्षुल्लक श्रीध्यान सागर महाराज के सानिध्य में साहित्याचार्य डॉ. पंडित पन्नालाल जैन की 13 वीं पुण्यतिथि पर विनयाजंलि सभा आज शनिवार को होगी। इस मौके पर क्षुल्लक ध्यान सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें