सोमवार, 24 दिसंबर 2012

पंचायत मंत्री बैठेंगे परीक्षा में: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आवेदन भरा

गढ़ाकोटा। स्वामी विवेकानंद क्षेत्रीय विकास एवं जागरूकता समिति रहली द्वारा 12 जनवरी को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास सामाजिक न्याय मंत्री गोपाल भार्गव ने भी आवेदन पत्र भर कर परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने अपना फार्म दमोह फटका स्थित प्रतियोगिता के स्टाल पर जा कर जमा किया। 

श्री भार्गव का कहना है कि आज के आधुनिक दौर में जब कम्प्यूटर और मोबाइल से सभी कार्य होने लगे हैं ऐसे में लोगों की बुद्धि और मानसिकता इनमें कैद होने लगी है। क्षेत्र परिदृष्य कि जानकारी घटनाओं पर नजर एवं बुद्धि के विकास   के लिए आयोजन समिति के द्वारा परीक्षा ली जा रही है। मैं भी परीक्षा में शामिल हो कर क्षेत्र के इतिहास, विकास, अपने घर परिवार गांव भूगोल तथा सामाजिक अस्तित्व की प्रत्येक जानकारी से अवगत होना चाहता हूं।  

यह प्रतियोगिता एक अनूठा सामाजिक सम्भाव का आयोजन है जिसमें बच्चे, बूढे़, कृषक बंधु, ग्रहणी महिलायें और बुद्धि जीवि वर्ग शमिल हो रहे हैं। इस दौरान उनके साथ डॉ. एमएल चौदहा, आरआर रावत, यूनियन बैंक मेनेजर, स्टेट बैंक मेनेजर, किशुन प्रसाद साहू, एसएम पचौरी कॉॅलेज प्राचार्य आइएन तिवारी एवं व्यापारी वर्ग से राकेश साहू, कमलकांत पाटस्कर, कमलेश हरदी, विजय जैन, विनोद गुरहा, गुडडू अग्रवाल सहित मीडिया प्रभारी विक्की जैन और समिति सदस्य और पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...