बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

भाजपा की बैठक आज

सागर। भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक गुरुवार को वरदान होटल में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह, श्रीमती लता बानखेडे मार्गदर्शन देने हेतु प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक हेतु भाजपा के जिला पदाधिकारीगण मंडल अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष सहित जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों को आंमत्रित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...