सागर। नगर पालिक निगम सागर द्वारा खेल महोत्सव 2013 के अंतर्गत साईकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम स्टेडियम में किया गया। जिसमें निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, खेल संयोजक राज बहादुर सिंह, नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, रामनाथ यादव ने झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। पहले स्टेडियम के 10 राउंड में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाईनल मुकाबला 12 प्रतिभागियों के मध्य हुआ जिसमें प.मोतीलाल स्कूल के राहुल पटेल प्रथम, जैन हाई. स्कूल के महेश पटेल द्वितीय एवं मोराजी स्कूल के राहुल ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
ओपन फुटबाल का सेमी फाईनल सदर र्स्पोटिंग क्लब एवं ब्लू स्टार के मध्य हुआ जिसमें सदर र्स्पोटिंग क्लब ने 3-0 से मुकाबला जीता। स्कूल क्वाटर फाईनल फुटबाल मैच दीपक मेमोरियल-इम्मानुअल स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय क्र.1- स्वीडिश मिशन, एमएम रीजनल-सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल एवं सेंट मेरी-ग्रेटमेन स्कूल के मध्य हुआ जिसमें इम्मानुअल स्कूल 1-0 से, स्वीडिश मिशन 2-0 से, सेंट जोसफ 3-2 से एवं गे्रटमैन स्कूल 2-1 सें जीता। ओपन व्हालीबाल मैच का मुकाबला यूटीडी क्लब-जिला पुलिस, खेल परिसर-पीटीएस क्लब एवं स्पार्टन क्लब-टाईटन क्लब के मध्य हुआ जिसमें यूटीडी क्लब, पीटीएस क्लब और टाईटन क्लब विजयी रहे। स्कूल व्हालीबाल बालक वर्ग का मुकाबला विश्वभारती-केन्द्रीय विद्य.क्र.1, सेंट जोसफ-गे्रटमेन स्कूल, सेंट मेरी स्कूल-सुंदरलाल मेमो., एवं अंकुर स्कूल-पं. मोतीलाल स्कूल के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विद्यालय क्र.1, सेंट जोसफ, सुंदरलाल मेमो एवं पं. मांतीलाल स्कूल विजयी रहा।
बालिका वर्ग व्हालीबाल में आर्य कन्या-पर्लपब्लिक, गे्रटमेन-इम्मानुअल स्कूल, पं.रविशंकर शुक्ल, एवं दीपक मेमा.-एमएलबी क्र.1के बीच मुकाबला हुआ जिसमें आर्य कन्या, इम्मनुअल स्कूल, दीपक मेमारियल स्कूल एवं एमएलबी क्र.1 विजयी रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग का सेमी फाईनल में केन्द्रीय विद्यालय क्र.1-पर्ल पब्लिक स्कूल, आवासीय विद्यालय- एमएलबी क्र.2, के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 और एमएलबी क्र.2 विजयी रहे। विजेता टीम का फाईनल मुकाबला केन्द्रीय विद्यालय क्र.1 और एमएलबी क्र.2 के मध्य हुआ जिसमें केन्द्रीय विद्यालय क्र. 1 विजयी रहा। बालक वग कबड्डी का क्वार्टर फाईनल विश्व भारती-पर्ल पब्लिक, इम्मानुअल स्कूल-मोराजी, जैन स्कूल-सुंदरलाल मेमों. के मध्य हुआ जिसमें विश्व भारती, इम्मानुअल और सुंदरलाल मेमो. विजयी रहे। विजयी टीम का सेमीफाईनल मुकाबला इम्मानुअल स्कूल और सुंदरलाल मेमो. के मध्य हुआ जिसमें इम्मानुअल स्कूल विजयी रहा।
वेडमिंटन बालिका वर्ग जूनियर का मुकाबला तोशिका दीपक मेमा.-अदिति पांडेय-दीपक मेमो. एवं अदिति दीपक मेमो और श्रेया कान्वेंट स्कूल के मध्य हुआ जिसमें तोशिका दीपक मेमो. ने 12-15 से एवं श्रेया कान्वेंट स्कूल ने 21-8 से सेमी फाईनल मुकाबला जीत लिया। बालिका सीनियर बैडमिंटन का मुकाबला अनुभा कान्वेंट-आयुषी कान्वेंट एवं पूजा कान्वेंट-हर्षिता कान्वेंट के मध्य हुआ जिसमें आयुषी कान्वेंट स्कूल ने 21-9 से एवं हर्षिता कान्वेंट स्कूल ने 21-8 से सेमी फाईनल मुकाबला जीत लिया।
बालक जूनियर बैडमिटन का मुकाबला सूर्यांस कान्वेंट-दिव्याशु शिशु मंदिर, पराग शुक्ला कान्वेंट-शुभांकर वात्सल्य स्कूल के मध्य हुआ जिसमें सूर्यांश कान्वेंट नें 21-10 एवं पराग शुक्ला कान्वेंट स्कूल ने 21-8 से जीत हासिल की। बालक सीनियर बैडमिंटन का मुकाबला विवेक सेंट मेरी-वैभव इम्मानुअल एवं आदित्य कान्वेंट-सूर्यांश सेंट मेरी के मध्य हुआ जिसमें वैभव इम्मानुअल स्कूल 21-10 से एवं सूर्यांश सेंट मेरी 21-13 से विजयी रहे। पुरूष एकल ओपन बैडमिंटन का मुकाबला सत्य नारायण लड़िया एवं राजेश दुबे के मध्य हुआ जिसमें सत्य नारायण लड़िया 21-17,18-21,21-17 से विजयी रहे। महिला एकल ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता प्रियल तेनीवार, ओर चेतना पटेल के मध्य हुई जिसमें प्रियल तेनीवार 21-13 से विजयी रहे। 40 वर्ष युगल पुरूष ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता घनश्याम/देवराज, और संजय दुबे/आदेश जैन के मध्य हुई जिसमें संजय दुबे/आदेश जैन 21-18, 21-10 से विजयी रहे।
पुरूष युगल ओपन प्रतियोगिता मोहिल/साहिल खुरई और वैभव/ अनुराग सागर के मध्य हुई जिसमें वैभव/अनुराग 21-10, 21-13 से विजयी रहे। जूड़ो की बालक वर्ग 35 किग्रा में अमित यादव डीएनसीबी प्रथम, साहिल शिल्पी गे्रटमेन द्वितीय, गजेन्द्र सिंह लोधी अंकुर स्कूल तृतीय रहें। 40 किग्रा में श्विा यादव डीएनसीबी प्रथम, अनिमेश जेम्स डीएनसीबी द्वितीय, विभु शर्मा ग्रेटमेन तृतीय रहे। 45 किग्रा में रोहण यादव सरस्वती शिशु प्रथम, वासू ठाकुर सेंट जोसफ द्वितीय, और सौरभ यादव सरस्वती मंदिर तृतीय रहे। 50 किग्रा में कपिल यादव डीएनसीबी प्रथम, नरेश यादव डीएनसीबी द्वितीय हर्षित वंशीकर गे्रटमेन तृतीय रहे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें