गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

भव्य कार्यकर्ता मिलन आयोजित होगा

सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा गुरूवार को पंतनगर स्थित निवास पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए विगत दिनों सम्पन्न विधान सभा सत्र के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की एवं आगामी 23 दिसम्बर को सागर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को कार्यकर्ता दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रकाश डाला।

विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ता दिवस मनाया जाता है परन्तु हमारे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक केसी सुदर्शन जी के देहावसान के कारण उक्त कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा   जिसे आगामी 23 दिसम्बर दिन रविवार को मोतीनगर स्थित आदर्श गार्डन में आयोजित किया जा रहा है।  

इसे सागर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता के मिलन महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है।  समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अरविन्द मेनन, अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री राघवजी भाई, सांसद भूपेन्द्र सिंह, संभागीय संगठनमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...