मंगलवार, 1 जनवरी 2013

छात्रा के निधन पर दी श्रृद्धांजली

सागर। नगर पालिक निगम सागर के सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन पार्षदगण एवं अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में दी गई। शोक सभा में महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार ने कहा कि दिल्ली गैंगरेप की शिकार की पीड़ित छात्रा की एक मार्मिक घटना है इस घटना ने समस्त भारतवासियों को झकझोर कर रख दिया है ऐसे कृत्य करने वालों के लिए सरकार के द्वारा कड़े कानून बनाना चाहिए।

निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि दिल्ली की पैरा मेडीकल छात्रा के साथ हुई घटना की नगर निगम परिवार की ओर श्र्द्धांजली एवं श्रृद्धा सुमन अर्पित करते है यह कृत्य सभी हदों को पार करने वाली   घटना है। शोक सभा में नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई, पार्षद रामनाथ यादव, डॉ. लक्ष्मी ठाकुर, सुबोध पराशर, हरेन्द्र खटीक, सरोज साहू, धर्मेन्द्र खटीक, महेश अहिरवार, भगवती जाटव, दिनेश सोनी, श्रीमति पुष्पा पटेल, श्रीमति गीता गौरी शंकर दक्ष, श्रीमती किश्वर बी, रोमान खान, एहफाज हुसैन, मुन्नालाल रैकवार, यशवंत कोष्टी, देवकी रैकवार, त्रिलोकी दुबे, कैलाश दुबे एवं बढ़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...