रविवार, 16 दिसंबर 2012

रेल हादसा: बीना पॉवर सप्लाई कंपनी के प्रेसीडेंट की मौत

भोपाल/बीना। बीना पॉवर सप्लाई कंपनी के अध्यक्ष राजीव गौर की दोपहर 2.30 बजे के आस-पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा कि राजीव गौर भोपाल जाने वाली सदन एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे और इसी दौरान उनकी मौत ट्रेन से गिरकर हो गई।

दरअसल, राजीव जब स्टेशन पहुंचे तो सदन एक्सप्रेस स्टेशन से चल चुकी थी और इसी दौरान वो दौड़-भाग कर के किसी तरह ट्रेन के एसी बोगी पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन चलने के 6 किमी के बाद वो कल्हर स्टेशन पहुंचने के पहले ही ट्रेन से गिर गए और उसी जगह उनकी मौत हो गई। राजीव के बॉडी की पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल लाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...