सागर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चक्रेश सिंघई ने भाजपा के पूर्व महापौर एवं नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले जब प्रदीप लारिया सागर के महापौर थे तब उन्होंने जीआईएस सर्वे कराया था। और 65 लाख रुपए की राशि के भुगतान की स्वीकृति दी थी। जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि उस सर्वे के अनुसार ही कर निर्धारण होना था। लेकिन आज वर्तमान में घर-घर जाकर पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के आधार पर कर का निर्धारण किया जा रहा है। श्री सिंघई ने कहा कि तीन साल पहले जब 65 लाख रुपए खर्च करने के बाद विधायक प्रदीप लारिया ने जब सर्वे कराया था तो आज क्यों कर निर्धारण के सर्वे की सर्वे की आवश्यकता पड़ गई।
उन्होंने कहा कि विधायक प्रदीप लारिया द्वारा घोर भ्रष्टाचार किया गया है। गौरतलब है कि नरयावली विधायक और विवादों का चोलीदामन का साथ रहा है। हालही में कांग्रेस के पूर्व मंत्र सुरेन्द्र चौधरी ने सहकारिता चुनाव में विधायक प्रदीप लारिया पर आचार संहिता के उल्लघंन का आरोप लगाया था। इसके साथ ही नरयावली विधानसभा क्षेत्र से कई भाजपा कार्यकर्ता के कांग्रेस में शामिल होने की बात भी कही ता रही थी। वहीं श्री सिंघई द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप के कारण विधायक प्रदीप लारिया की छबि और धूमिल हुई है।
नगर निगम कांग्रेस के 16 पार्षदों ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बतायानगर निगम में कार्य अधूरे पड़े हैं और जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। नगर निगम के दस विभागों में ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार न हो। उन्होंने कहा कि नगर निगम लापरवाही के कारण केन्द्र सरकार द्वारा दिए गए करीब 18 करोड़ रुपए की योजना अधर में लटकी हुई है। साधरण सभाओ के निर्णय पर 90 प्रतिशत कार्य नहीं किए गए। वर्तमान में 3 साल पूर्ण होने पर 18 सभाएं की गर्इं जिसमें 180 विषय आए हैं। जिसमें 3 बजट बार प्रस्तुत किए गए। लेकिन योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गर्इं।
उन्होंने कहा कि झील संरक्षण योजना के साथ खिलवाड़ किया गया है। आदर्श सड़क का निर्माण गुणवत्ता विहीन है। द्वितीय चरण की तैयारी नहीं की गई। निगम प्रशासन एवं पीएचई के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय न होने के कारण यह योजना तैयार नहीं की जा रही है। सौन्दर्यकरण के नाम पर तीनबत्ती से जामा मस्जिद तक लाखों रुपए खर्च कर दिए गए पुराने सौन्दर्यकरण को तोड़कर नया सौन्दर्यकरण करना यह भाजपा की नीति है। राजीवनगर कालोनी का सीमांकरण नहीं कराया गया। भ्रष्टाचार की बू आ रही है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना अधर में है। केन्द्र शासन की योजना आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत राहतगढ़ बस स्टैंड पर जो मकान बनाए जा रहे हैं वे गुणवत्ता वहीन हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रभुदयाल बिल्थरिया, नामनाथ यादव, दीपेन्द्र दुबे, उमर खान, श्यामजी दुबे, हेमंत यादव, श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर, श्रीमती सीमा सोनी, श्रीमती मुन्नी गुलाब बंसल उपस्थित थी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें