शनिवार, 12 जनवरी 2013

नगर में फिर एक चोरी: 26 हजार का सामन ले उड़े चोर

खुरई । नगर में चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रहीं है। एक दिन पहले ही न्यायालय परिसर स्थित मंदिर में एक लाख की चोरी कर चोरों ने पुलिस र्प्रशासन को चैलेंज दिया था। दूसरे दि नही टैगोर वार्ड निवासी हरिशंकर विष्वकर्मा के घर में चोरी कर साबित कर दिया कि पुलिस की चोरी के मामलों को पकड़ने में नाकाम है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेगौर वार्ड निवासी छोटेलाल पिता हल्कई विष्वकर्मा ने थाने में शिकायत कि उसके भाई के घर में शुक्रवार की रात चोरी हो गई उसका भाई हरिशंकर धार्मिक यात्रा पर दो दिन के लिए बरमान गया है। सुबह जागने पर लगभग 8 बजे देखा कि उसके घर का दरवाजा खुला है अंदर जाकर देखा तो पाया कि एक मोटर साईकिल टीव्हीएस सुजूकि क्रं.एमपी 15 5300 और एक गैस सिलेण्डर चोरी चला गया। जिसकी कीमत पुलिस ने 26 हजार रूप्ए आंकी हैं। पूरी चोरी की जानकारी हरिशंकर के वापिस आने पर ही मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457 और 380 कि तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...