सागर। विश्व हिन्दु परिषद के महामंत्री गोविंद शेन्डे ने बताया कि 24 जनवरी को विश्व हिन्दु परिषद के अंतर राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष एवं मुखरवक्ता डॉ. प्रवीण तोगड़िया जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।
प्रतिवर्ष जनवरी और फरवरी माह में हिन्दु संगठन द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों जैसे छात्रावास चिकित्सा एकल विद्यालय के लिए धर्मरक्षा निधि के नाम से समाज से धन एकत्रित करता है। इसकार्य के लिए डॉ. तोगड़िया इन दो माहों में देश के प्रत्येक प्रांत में समय देते हैं। डॉ. तोगड़िया को धर्म रक्षा निधि के रूप में सागर में 5 लाख, देवरी में 2 लाख रुपए की थैली भेंट की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें