गुरुवार, 31 जनवरी 2013

बैंकिंग व रेलवे प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु

सागर। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवक युवतियों को बैंकिंग, रेल्वे, एसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए सागर स्थित पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र सिरोंजा में 15 फरवरी से नि:शुल्क पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाना है।

इस हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से 12 फरवरी अंतिम तिथि तक अपने आवेदन संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र में जमा कर सकते है। नि:शुल्क पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में आवेदन प्रपत्र प्राप्त करने और पात्रता आदि जानकारी के लिए संभागीय उपायुक्त आदिवासी विकास तथा अनुसूचित जाति विकास सागर संभाग मेडीकल कालेज के सामने स्थित कार्यालय अथवा सिरोंजा स्थित पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...