मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

अस्पताल की छत गिरने से घायल की मौत

बीना। सोमवार को अचानक शासकीय चिकित्सालय की छत गिरने के कारण वार्ड में भर्ती मरीज नन्नू अहिरवार उम्र 40 वर्ष निवासी लायरा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

डॉ.बलवीर कैथोरिया ने उक्त घायल व्यक्ति को सागर जिला चिकित्सालय रैफर किया था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त घायल युवक को सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। जिस कारण उसने सागर जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...