गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

संभागीय रैली की तैयारी बैठक 22 को

सागर। सागर संभाग में कांग्रेस की महारैली आगामी 27 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। जिसकी तैयारी बैठक 22 दिसंबर दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे मोतीनगर चौराहा स्थित आदर्श गार्डन में आयोजित की जाएगी। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय हीरा सिंह राजपूत एवं श्रीमती रेखा चौधरी ने सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री जिला कांगेस प्रतिनिधि सभी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई सभी दलों के मोर्चापदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। 

जिला कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर एवं पप्पू फुसकेले ने बताया कि बैठक में 27 दिसंबर को होने वाले संभागीय महासम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी संबंधी चर्चा की जाएगी। 22 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के सागर आगमन पर तिली राजघाट मार्ग स्थित किला कोठी पर दोपहर 2 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत की अध्यक्षता एवं प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रभारी राजेन्द्र गेहलोत तथा प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह ठाकुर के मुख्य अतिथ्य में कांग्रेस कोर कमेटी की एक तैयारी बैठक आहूत की है जिसमें तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चाएं हुर्इं। बैठक में कमलेश बघेल, सुरेन्द्र सुहाने, देवेन्द्र फुसकेले सहित कांगे्रस नेतागण शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...