खुरई। पुलिस की लापरवाही से नगर में जहां चोरियां तो बढ़ ही रहीं है वहीं लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली से गुंडागर्दी करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
थाने में पालीटेक्निक प्राचार्य ने छात्रावास केयर टेकर सुरेश विश्वकर्मा की पिटाई दो बाहरी छात्रों द्वारा किए जाने की शिकायत कराई थी। लेकिन पांच दिन निकल जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करना तो दूर थाने में किसी को नहीं पता कि शिकायत किसके पास हैं। इस मारपीट से जहां एक ओर पालीटेक्निक का पूरा स्टाफ आक्रोश में है वहीं केयर टेकर भयभीत हैं और प्राचार्य से भी अपने पद से हटने के लिए कहा था। केयर टेकर श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उन बाहरी छात्रों ने धमकी दी थी कि यदि दोबारा छात्रावास में आने से रोका तो जान से मार देंगें।
शिकायत ही हो गई गायब
इस घटना की कार्रवाई के संबंध में जब थाने से जानकारी ली गई तो कोई बता रहा है कि जांच सहायक उपनिरीक्षक एचएल गौर कर रहे हैं। जब श्री गौर से पूछा तो उन्होंने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई जांच नहीं है। थाने में और अधिकारियों से जानकारी लेने पर ज्ञात नहीं हो सका कि शिकायत किसके पास है। आखिरकार थाना प्रभारी से जानकारी लेने पर उन्होंने एमएल तिवारी के पास जांच होने की बात कही तो श्री तिवारी ने ऐंसी किसी जांच के बारे में जानकारी होने से मना किया। ऐसी लापरवाह पुलिस से अपराध रोकने में क्या अपेक्षा की जा सकती है।
इनका कहना हैकिसी शिकायत में ऐसी लापरवाही नहीं होना चाहिए। इस संबंध में थाना प्रभारी ही जानकारी दे सकते हैं।
डीआर तेनीवार,
अति.पुलिस अधीक्षक सागर



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें