बीना। पिछले दिनों नगर के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार जेएस खनूजा के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सुपर मार्केट में एक युवक ने वृद्ध के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
मस्जिद वार्ड निवासी जुगेन्द्र पिता जीवनसिंह खनूजा 70 वर्ष सुबह 11 बजे सुपर मार्केट स्थित एक होटल के पास महेन्द्र सिंह अंडे वाले के पास बैठे थे। तभी सिंधी कॉलोनी का एक युवक आ गया और कहने लगा कि तुम यहां क्यों बैठते हो इसी बात को लेकर उसने गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। आहत वृद्ध थाने पहुंचा और आप बीती सुनाई। युवक उसे पहले से परेशान करता आ रहा था। पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें