सागर। यादव समाज राजनैतिक चेतना सम्मेलन का आयोजन 12 फरवरी को रविन्द्र भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसके संबंध में कार्यक्रम के संयोजक रमाकांत यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सम्मेलन में बिहार के बिल्हेर के विधायक गिरधारी लाल यादव, उप्र गरौठा से विधायक दीप नारायण, यादव समाज मध्प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव, भोपाल महापौर श्रीमती कृष्णा गौर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने आने की अनुमति प्रदान की है।
श्री यादव ने कहा कि यादव समाज को राजनैतिक रूप से जागरूक होने की आवश्यकता है। मप्र में बहुत बड़ी संख्या में होने के बावजूद भी समाज को सत्ता मे वह स्थान हासिल नहीं हुआ है जो होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मैंने सागर से एक मसाल जलाने की शुरुआत की है और मेरा प्रयास है कि मैं समाज के सहयोग से पूरे प्रदेश में एक आंदोलन खड़ा करुंगा।
उन्होंने जिले के स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाएं। यादव सामज के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र यादव ने कहा कि रमाकांत जी ने जिस क्रांति की शुरुआत की है आने वाले समय में समाज को इसका बहुत लाभ मिलेगा। डॉ. यादव ने कहा कि यादव समाज में राजनैतिक चेतना की बहुत आवश्यकता है इस बात को रमाकांत यादव ने समझा और समाज को संगठित करने का जो प्रयास किया है वह सराहनीय है।
नेता प्रतिपक्ष ननि एड. हरिनारायण यादव ने कहा कि इस आयोजन से राजनीति के क्षेत्र में समाज को स्थान मिलेगा। जितेन्द्र रोहण ने कहा कि श्री यादव द्वारा किए जा रहे इस सम्मेलन को सफल बनाने में समाज पूरे मनोयोग से उनके साथ खड़ा है और हमने गांव-गांव जाकर सम्मेलन को सफल बनाने का पूरा प्रयास किया है। इस अवसर पर गोविंद प्रसाद यादव, अम्बिका प्रसाद यादव, शिवशंकर यादव, बब्बू यादव भी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें