रविवार, 20 जनवरी 2013

राज्य समन्वयक के सामने भिखारियों की तरह बांटा गया मध्याह्न भोजन

बीना। क्षेत्र के शिक्षक केवल नेतागिरी के प्रभाव में अपने अधिकारों की मांग करते रहते हैं। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा नेताओं  के सहारे क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक अपनी गति विधियां संचालित करते देखे जा सकते हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और बीआरसी जैसे अधिकारियों की भी ये शिक्षक कोई बात सुनने तैयार नहीं हैं।

चर्चा है कि बीआरसी राजपूत शिक्षकों की गतिविधियों से तंग आकर वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपने स्तीफे की पेशकश भी कर चुके हैं। पिछले दिनों राज्य शिक्षा केन्द्र के राज्य समन्वयक बल्लभ ढोंगरे बीना आए। जहां उन्होनें बीआरसीसी और जनशिक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होनें कहा कि अप्रैल 2015 तक सभी सरकारी व गैर सरकारी शालाओं में शिक्षकों को अपनी व्यवसायिक योग्यता पूरी करना अनिवार्य रहेगा और उन्हें निजी संस्थाओं को भी सम्मान जनक वेतन देना होगा। इस बात की निगरानी राज्य शासन रखेगी कि शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन दिया जा रहा है य नहीं। उन्होनें कहा कि शिक्षा अब अनिवार्य हो चुकी है और बच्चों को पढ़ाना नहीं बल्कि सिखाना है। 


यहां मिली निराशा


राज्य समन्वयक ढोंगरे ने नगर के प्राथमिक शाला इटावा क्रमांक 1, क्रमांक 2 और माध्यमिक शाला इटावा क्रमांक 3 का निरीक्षण किया। जहां बच्चों का शैक्षणिक स्तर सही नहीं पाए जाने से वे शिक्षकों और शैक्षणिक स्तर से असंतुष्ट दिखाई दिए। बच्चों को पहाढ़े, द्वीप और महाद्वीपों सहित सामान्य ज्ञान की कोई जानकारी नहीं थी। शाला परिसर में गंदगी व्याप्त थी, शिक्षक धूप में खड़े होकर गप्पे लड़ा रहे थे वहीं बच्चे कक्षाओं में शोर शराबा कर रहे थे। ढोंगरे ने शिक्षकों को चेतावनी दी कि वह शिक्षक आचार संहिता का उल्लंघन न करें। इसी तरह प्रताप वार्ड माध्यमिक शाला में शिक्षक और विद्यार्थी ध्ूाप में बैठे थे जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा था। 


मध्यान्ह भोजन भिखारियों की तरह


इन शालाओं में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी भंग थी। बच्चे भिखारियों की तरह जमीन पर बैठ कर और हाथ में रोटियां लेकर भोजन कर रहे थे। इन तमाम अव्यवस्थाओं को देखकर राज्य शिक्षा केन्द्र के समन्वयक संबंधिक प्रधानाध्यापकों सहित वरिष्ठ अधिकारियों को यह हिदायत देकर गए हैं कि अपने आचरण में सुधार करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जावेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...