शनिवार, 16 फ़रवरी 2013

संचालक मंडल की बैठक संपन्न

सागर। जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक मर्या  मुख्यालय वृन्दावन वाग में संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बैंक अध्यक्ष शैलेष केशरवानी ने की। बैंक में जिले से संचालकगण उपस्थित हुए। श्री केशरवानी द्वारा समीक्षा में बैंक के हितो को दृष्टिगत रखते हुए बैंक की वसूली पर अधिक जोर देने के निर्देश जारी किए गए।

ताकि बैंक की वसूली इस वर्ष अच्छी रहती है तो इस बैंक को अपेक्स बैंक द्वारा ऋण वितरण हेतू असिमित स्वीकृति प्रदान करेगा। बैठक में बैंक के आय-व्यय पत्रको का भी अवलोकन किया गया। बैंक के समस्त शाखा के कर्मचारीयों धारा 23 एवं 26 के अंर्तगत निर्देश जारी किए गए। बैंक वसूली कार्य हेतू किराए की जीप लगाने वावत् संयूक्त पंजीयक सागर को स्वीकृति हेतू पत्र लिखे जाने वावत निर्देश जारी किए गए एवं बैंक अध्यक्ष श्री केशरवानी द्वारा बैंक हितो को ध्यान में रखते हुए और भी अन्य निर्णय लिए गए। 

बैठक में वीरेन्द्र पाठक संचालक, गोविन्द सिंह संचालक, कैलाशनारायण दुवे संचालक, बैंक महाप्रबंधक एके सेन, रामसिंग ठाकुर, हरिराम यादव, श्रीमती राजवाई ठाकुर, अपनसिंह ठाकुर, रगवर, एसआर सोनी, यूएस त्रिपाठी, एलएन उपाध्याय, वीएस ठाकुर, केएस ठाकुर, बाबूसिंह यादव, प्रभु मिश्रा आदि बैंक के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...