बीना। बुधवार को स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में महिला हुई घायल। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन से ट्रेन की चपेट में आने से सागर की मोहन नगर निवासी दीपा पति देवेन्द्र साहू उम्र 45 वर्ष जो कि कानपुर से सागर आ रही थीं।
जो कि गलत ट्रेन में बैठ जाने के कारण चलती ट्रेन में उतरने के कारण ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनका एक पैर कट गया। घायल महिला को बीना स्टेशन पर उतरना था लेकिन ट्रेन बीना नहीं रूकती थी उनको घायल अवस्था में जीआरपी पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया घायल के प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर कर दिया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें