सोमवार, 7 जनवरी 2013

जिले की 12 मंडियों के चुनाव संपन्न: सागर, बीना मंडी में हुआ हंगामा

सोमवार को जिले की 12 मंडियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव संपन्न कराए गए। सागर और बीना मंडी में मजबूत दावेदारों के पांसे उल्टे पड़ते दिखाई दिए। दोनों मंडियों में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में 6-6 वोट पड़े जिस कारण लकी ड्रा द्वारा बालिका ने मंडी अध्यक्ष की पर्ची उठाई। सागर में प्रकाशरानी आठिया मंडी अध्यक्ष चुनी गई वहीं बीना में प्रीति नायर पर्ची द्वारा अध्यक्ष चुनी गई। 

सागर।  सागर और बीना दोनों मंडी चुनाव में मजबूत दावेदारों के पांसे उल्टे पड़ गए जिस कारण इनके समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। सागर में आशारानी कबीरपंथी के चुनाव हारने के कारण उनके समर्थकों ने मंडी परिसर में ही धरना प्रदर्शन का जोरदार नारेबाजी की। वहीं बीना में सुनील सिरोठिया के समर्थकों और प्रीति नायर के समर्थकों में पहले विवाद हुआ देखते ही देखते विवाद हाथापाई और बाद में पथराव तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।


मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए सागर से पुलिसबल मंगाया। पुलिस ने आसू गैस के गोले भी दागे। हंगामे के बीच एसडीओपी अरविंद चौहान, टीआई एमए सय्यैर को भी चोटें आर्इं। बीना मंडी में हुए उपद्रव के दौरान एक युवक आशीष पटेल को मुंह में पत्थर लगने से उसे गंभीर चोटें आर्इं। देर शाम स्थिति को काबू में किया जा सका। वहीं सागर में शाम तक कबीरपंथी के समर्थक मंडी परिसर में बैठे रहे।


आज कलेक्टर कमिश्नर को देंगे ज्ञापन


मंडी चुनाव में पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव समर्थक आशारानी कबीरपंथी के हारने के बाद सागर मंडी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आवेदक श्रीमती पंथी के पति नारायण कबीरपंथी ने बताया कि सागर मंडी चुनाव में हमारे पास 12 में से 9 सदस्य समर्थक थे। चुनाव में फर्जीवाड़ा किया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि राजेन्द्र सिंह ने अपनी मां के वोट डाले जो पर्ची डाली गर्इं थी, वो प्रत्याशी को नहीं बतार्इं गई प्रशासन ने राजेन्द्र सिंह को खुली छूट दी। इसके विरोध में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अभिषेक भार्गव सहित कबीरपंथी के समर्थकों ने मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कबीरपंथी समर्थक चुनाव निरस्त कराने के लिए आज कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेगे।


भाग्य के सहारे प्रीति नायर विजयी


बीना मंडी चुनाव में चार लोगों ने नामांकन भरे जिसमें सुनील सिरोठिया, प्रीति नायर, अमर ठाकुर और कमला पटेल थे। बाद में अमर ठाकुर और कमला पटेल ने नाम वापस ले लिए। जिससे मुकाबला सुनील सिरोठिया तथा प्रीति नायर के बीच रहा। दोनों के बीच 6-6 वोट पड़े और सागर की तरह लकी-ड्रा के द्वारा आठ वर्षीय बालिका ने प्रीति नायर की पर्ची उठाकर उन्हें बीना मंडी अध्यक्ष बनाया। सुनील सिरोठिया और प्रीति नायर दोनों ही भाजपा समर्थक थे। चुनाव से पहले सुनील सिरोठिया की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी।वहीं प्रीति नायर के अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों ने सिरोठिया गुट के समर्थकों को उकसाया जिस कारण दोनों पक्षों के समर्थकों में जबरजस्त हंगामा शुरु हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई पथराव हुआ। प्रशासन के अधिकारियों को चोटें आर्इं। बीना में उपाध्यक्ष पद पर नवनीतराम और अमरप्रताप राठौर के बीच भी लकी -ड्रा हुआ बालिका ने नवनीतराम की पर्ची उठाकर उन्हें उपाध्यक्ष पद पर बैठा दिया।


कम्मूसिंह अध्यक्ष सुरेश सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित


रहली। कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव निविरोध संपन्न हो गया।  घोषणा के पश्चात समूचे नगर में विजय जुलुस निकाला गया । जिसका जगह जगह स्वागत हुआ एवं फटाके फोडकर खुशियां मनाई गर्इं। घोषित तिथी 7 जनवरी 13 कृषि उपज मंडी कार्यालय में चुनाव अधिकारी श्री आनंद कोपरिहा एसडीएम तह. कुलदीप पारासर एंव ंनायब तहसीदार श्री बडौनिया की उपस्थिति में 11 बजे से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु फार्म भरने की सूचना जारी हुई ।सम्मेलन में 12 सदस्यों में 10 सदस्यों की उपस्थिती के बीच फार्म भरने के निर्धारित समय में अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र सदस्य आदिवासी कम्मू सिहं का फार्म जमा हुआ।  विजय जुलुस में लोकेश पुराणी, सुरेश राठौर, मनोज पांडे, गौरव ठाकुर, मुरलीधर पटैल, नितिन ठाकुर, नीलेश ठाकुर, सहित सैकडों लोग शामिल थे।


अध्यक्ष चित्तरसींग मुड़ारी उपाध्यक्ष रामबाई बनी



शाहगढ़। कृषि उपज मंडी अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहायक रिटर्निंग आॅफीसर अनिल कुमार जैन द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी जिसमें निर्वाचित सभी सदस्य उपस्थित हुए दो अभ्याथियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए। चित्तरसींग मुड़ारी, फूलबाई राजाराम ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा किए तदोपरांत मतदान आरंभ किया गया जिसमें 9 मत चित्तरसींग मुड़ारी के पक्ष में मतदान किया फूलबाई राजाराम यादव 3 मत प्राप्त हुए। 6 मतों से पराजित कर चित्तरसींग   मुड़ारी मंडी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उसके बाद मंडी उपाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन जमा हुआ श्रीमति रामबाई साहबसींग यादव, भरत की मां निर्विरोध उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित की गर्इं। चित्तर सिंह का विजयी जुलूस निकाला गया जिसमें  सांसद शिवराजसिंह लोधी, शिवराजसिंह ठाकुर, संतोष खटीक, ऋषभ जैन, देशराज, शालकराम पाण्डेय, मगनसींग लोधी, पन्ना ठाकुर, चक्रेश मोदी, जग्गी साहू रल्ली दाऊ, डीसी राय आदि शामिल थे।


अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने गए निर्विरोध


राहतगढ़। कृषि उपज मण्डी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से मण्डी कार्यालय में निर्विरोध संपन्न हुए जिनमें अध्यक्ष भगवानसिंह अहिरवार एवं उपाध्यक्ष विजयसिंह लोधी चुने गए। तत्पष्चात विजयी जुलूस गाजे बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकला। इस मौके पर विधायक गोविन्दसिंह राजपूत ने कहा कि राहतगढ़ मण्डी मैने कांग्रेस कार्यकाल में खुलवाई थी लेकिन विगत दस वर्षों से दुर्भाग्य रहा कि राहतगढ़ मण्डी धीरे-धीरे खस्ता हो गई और आय भी घटी, इतना ही नहीं किसानों ने अपना माल बाहर बेचना शुरू कर दिया। साथ ही अनियमितताओं की शिकार हो गई।

अब नए किसान युवा नेतृत्व जनता ने चुनकर दिया है, मुझे आशा है राहतगढ़ मण्डी अब किसानों की आशा और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी, साथ ही एक आदर्श मण्डी का रूप लेगी। श्री राजपूत ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए किसान, हम्माल सभी के साथ तालमेल बनाकर अच्छा कार्य करने एवं क्षेत्र में एक अच्छा संदेश पहॅुंचाने की बात कही। विजयी जुलूस में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद ओसवाल, विनोद कपूर, शिवनारायण तिवारी, हाजी मुन्ना चौधरी, प्रहलाद पटेल, बबलू पटेल, नेतराम गुर्जर, अफजल उस्मानी, ऋषभ ओसवाल, गोविन्दसिंह बटयावदा, विपिनबिहारी दीक्षित, प्रकाश गोस्वामी, शाहिद कुरैशी, सादिक चौधरी, नंदकिशोर भारती सहित क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


सांसद समर्थक ने मण्डी में मारी बाजी




बंडा। कृषि उपज मण्डी बण्डा के अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद शिवराज सिंह समर्थक काशीबाई राय ने विजयश्री हासिल प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिबन्दी श्रीमती काशीबाई अहिरवार को दो मतों से पराजित किया।  उपाध्यक्ष पद पर रामचरण यादव भडराना निर्विरोध निर्वाचित हुए विजयी प्रत्याशियों का नगर मे विजयी जुलूस निकाला गया। विजयी जुलूस में भाजपा जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, अर्जुन लम्बरदार, वैभवराज कुकरेले, राजेश महावीर,  वीरेन्द्र सिंह, महरवान सिंह, राजू सेखपुर, देवकुमार यादव  सहित अनेक समर्थक थे।


देवरी एवं केसली मे भाजपा समर्थक को जीत



देवरीकलां। देवरी कृषि उपज मंडी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाप प्रक्रिया शातिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए 2-2 प्रत्यासियों ने फार्म भरे ।  कुल 11 मतों में से 1 मत अविधिमान्य हो गया। शेष 10 मतों में से अध्यक्ष पद के लिए खड़े प्रत्यासियों मे पचोबाई को 6 मत एवं ममता सेवक को 4 मत पड़े। उपाध्यक्ष हेतु कैलाश पटेल को 7 मत एवं भगवानदास को 3 मत पडेÞ। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए पचोबाई आदिवासी एवं उपाध्यक्ष पद के लिए कैलास पटेल विजयी हुए। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल करने के बाद अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला अध्यक्ष पचोबाई आदिवासी ने बेलढाना एवं  सिगपुर जाकर सदस्यों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...