शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

कलेक्टर ने सांसद के साथ छात्रावास का निरीक्षण किया

सागर।  कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने शाहगढ़ में आयोजित अन्त्योदय मेले में शामिल होने के पूर्व स्थानीय सांसद शिवरासिंह लोधी के साथ शाहगढ़ में संचालित अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी।

गुरूवार को शाहगढ़ छात्रावास में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने इस छात्रावास में अभी हाल में ही प्रभार लेने वाले छात्रावास अधीक्षक को हिदायत दी कि छात्रावास में सभी व्यवस्थाएं ठीक रखी जाएं। छात्रों को समय पर भोजन, नास्ता व चाय आदि मिलना चाहिए। छात्रावास के विस्तर साफ रहे और यहां मौजूद टीव्ही चालू हालत में रखे। 

लेट्रिन बाथरूम में वर्तमान ट्ट-फूट की दुरूस्ती के लिए छात्रावास में उपलब्ध राशि व्यय की जाए। उल्लेखनीय है कि विगत मंगलवार को इसी छात्रावास के छात्रों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को वहां की अव्यवस्थाओं के संबंध में शिकायत की थी जिसका निरीक्षण कराकर कलेक्टर ने दोषी अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही भी की है। इसके बाद कलेक्टर ने स्वयं इस छात्रावास में आज पहुंचकर व्यवस्थाए देखी और छात्रों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जनकारी हासिल की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...