शिविरों में 18 लाख टैक्स हुआ जमा
सागर। नगर निगम द्वारा 4 से 15 फरवरी तक 16 वार्डों में जलकर एवं संपत्तिकर को जमा करने हेतु वार्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक शिविरों में 18 लाख रुपए संपत्ति एवं जलकर जमा कराया गया। टेक्स जमा न करने पर जल उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी है। शनिवार को नरयावली नाका वार्ड एवं रविशंकर वार्ड व मोहन नगर वार्ड के उपभोक्ताओं को टेक्स जमा करने चमेली चौक अस्पताल के पास शिविर लगाया जाएगा। मकान मालिकों द्वारा संपत्तिकर का स्वनिर्धारण करने के लिए शिविर स्थल पर विवरणी भरी जाएंगी, जिससे कि संपतितकर कर का निर्धारण किया जा सके।
निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु एकल खिड़की पर 31 मार्च तक टेक्स की बताया राशि जमा करने के लिए समय में परिवर्तन किया गया है। 31 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टेक्स जमा किया जाएगा। अवकाश के दिनों में कम्प्यूटर कक्ष में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक टेक्स जमा किया जाएगा।
फायरिंग और आतिशबाजी हो बंद
सागर। जिला शहर कांग्रेस ब्लॉक प्रवक्ता सत्यम मिश्रा ने जिला प्रशासन से शादी विवाह आदि समारोहों में फायरिंग और आतिशबाजी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने जारी एक बयान में कहा कि अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन और आतिशबाजी आदि शादी समारोह में प्रयोग होने से हमेशा खतरा बना रहता है। इस कारण इन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
महाजनसंपर्क अभियान को लेकर बैठक आज
सागर। भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान 25 फरवरी को प्रारंभ होने वाला है। इस हेतु पार्टी की बैठक 17 फरवरी को होटल दीपाली में आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भूपेन्द्र सिंह तथा संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा मार्गदर्शन देंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष जाहर सिंह, जिले के सांसद, विधायक एवं सभी जनप्रतिनिधि, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी तथा पंचायत प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
सम्मान समारोह आज
सागर। शिवस्थली कालोनी एवं गायत्री नगर मकरोनियां के संयुक्त तत्वावधान में 17 फरवरी रविसार को गायत्री नगर वार्ड में दोपहर 12 बजे नव नियुक्त पदाधिकारी श्रीमती लता वानखेड़े एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह एवं भाजपा मकरोनियां मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह एवं वार्ड में सांसद, विधायक, ग्राम पंचायत निधि से निर्मित सीसी रोड तथा नाली का लोकापर्ण किया जाएगा।
एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा से पृथक
सागर। जिले में एक आंगनवाड़ी केन्द्र में कार्यरत कार्यकर्ता को अपने उत्तरदायित्वों में लापरवाही बरतने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास प्रदीप राय ने बताया कि सागर ग्रामीण क्षेत्र के सिद्गुंवा आंगनवाड़ी केन्द्र में तैनात कार्यकर्ता श्रीमती गजरा जैन को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने, अपने कार्याे में लापरवाही बरतने और शासकीय आदेशों की अव्हेलना करने के कारण संबंधित परियोजना अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें