रविवार, 13 जनवरी 2013

40 हजार की सागौन जब्त

रहली। विगत रात्रि वन विभाग एवं रहली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जीप में करीब 40 हजार की सागौन की लकड़ी ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी अंधेरे की आड़ में भाग निकले। पुलिस ने लकड़ी सहित वाहन जब्त किया है एवं आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी धन्नी काछी उम्र 40 वर्ष निवासी पड़रिया चांदपुर अपने दो अन्य साथियों के साथ जीप क्र. एमएच 31 जी 882 से क्षेत्र के जंगलों से 13 नग सागौन की लकड़ी ले जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी पर आरोपियों ने मप्र विद्युत मंडल अंकित किया था और इसे सरकारी जीप बताया था।

विगत रात्रि गश्त पर निकली वन विभाग एवं पुलिस की टीम ने संदेश के आधार पर उनकी गाड़ी को रोका तो धन्नी काछी को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं धन्नी के दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। तफतीश के दौरान पुलिस को पता चला कि जब्त की गई गाड़ी ब्रजेन्द्र महाराज भैंसा की है। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपियों पर आरपीसी वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी बीडी पांडे, एसआई आठिया, आरक्षक योगेन्द्र उमाशंकर, बीडी तिवारी, नंदकिशोर अहिरवार, डीपी रोहित, सत्यनारायण दुबे, राजकुमार अहिरवार, हुकुम सिंह आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...