रविवार, 20 जनवरी 2013

विधायक के प्रयासों से बीना ग्रामीण क्षेत्रों में बिछेगा सड़कों का जाल

बीना। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 6 सड़क मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। इन मार्गों के बनने के बाद दर्जनों गांवों के विकास के दरवाजे खुल जावेंगे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी ने सड़क मार्ग की स्वीकृति के लिए विभाग के प्रतिवेदन भेजे थे।

क्षेत्रवासियों ने सड़क स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रसयो कार्यालय से मिली  जानकारी के मुताबिक स्टेट हाईवे 14 बीना के धई बुर्जुग तक 5 किमी भी तक सड़क बनाई जावेगी। दूसरा 9 किमी लंबा मार्ग नौगांव से मुंहासा तक स्वीकृत हुआ है। तीसरा मार्ग स्टेट हाइवे खिमलासा से गुनगी 2 किमी और चौथा एमडीआर के कंजिया से लहरावदा 2 किमी लंबा बनेगा। पांचवा मार्ग भरछा से बीरमखेड़ी के लिए 3 किमी लम्बा सड़क मार्ग बनाया जाएगा। छंठवा मार्ग निर्तला से सिलारपुर के लिए 7 किमी लम्बा सड़क निर्माण का काम होगा। कुल 27 किमी लंबी सड़कों का कार्य होगा।

 इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही वर्षों से पक्की सड़क का सपना देख रहे ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिल जावेगी। विधायक द्वारा क्षेत्र विकास के लिए किए गए प्रयास पर ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में सुरेन्द्रसिंह बीरमखेड़ी, नारायण जैन, नीरज सराफ, रतन यादव, संतोषसिंह ठाकुर, हरीशंकर पटेल, बद्री पटेल, भगवानसिंह बेथनी सहित अनेक लोग शामिल हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...