शनिवार, 9 मार्च 2013

सागर के संक्षिप्त समाचार




महिला दिवस पर संगोष्ठी

सागर। विश्व महिला दिवस पर ग्राम पंचायत रिछावर में नवांकुर संस्था भारती जन कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम केमुख्य अतिथि डॉ. दशरथ माल्वीय ने कहा कि आज के परिवेश में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल गर्इं हैं। महिला पुरुष में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह ने कहा कि महिलाओं ने अपने परिश्रम से ऊंचाईयों को छुआ है। श्रीमती हेमलता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के शिक्षा के प्रति जागरूक कराया। कार्यक्रम में दिनेश सिंह, विनोद सिंह, अनीता पांडे, नीतू पांडे, राजकुमारी पटेल, राजा ठाकुर, राजाराम अहिरवार, योगेश दुबे आदि उपस्थित थे। 

धूमधाम से निकलेगी शिवजी की बारात

सागर। रविवार को श्री महाशिवरात्री के पावन पर्व के दिन भगवान शंकर जी की बारात निकालकर नगर में बडे उत्साह एवं धूमधाम से महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष मारूति ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन शाम चारर बजे से श्री शिवजी की विशाल बारात जो गल्ला मंडी मारकण्डेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर पंचदास जूना अखाड़ा, मां शारदा माता मंदिर मालगोदाम रोड से श्री सिद्धेश्वर मंदिर स्टेशन रोड से होकर गीता मंदिर कछयाना, सदर बाजार, कबूला पुल से होती हुई गुजराती बाजार होकर श्री नीलकण्ठेश्वर मंदिर इतवारी टौरी होकर गुप्तेश्वर मंदिर झील बोट क्लब से पंचमुखी शिव मंदिर पुलिस ट्रेनिंग कालेज होकर गौरीशंकर मंदिर कटरा भीतर बाजार होती हुई तीन बत्ती होकर चकराघाट रामेश्वर मंदिर से देव सिद्धदेश्वर हनुमान मंदिर इतवारा बाजार सरस्वती मंदिर होकर पीपलेश्वर शिवालय बड़ा बाजार श्री राम बाग मंदिर से विवाह स्थल श्री देव नागेश्वर मंदिर मॉडल स्कूल पर श्री शंकर पार्वती की का विवाहोत्सव होगा। जिसमें कीर्तन मण्डलियां, रामायण एवं भजन मण्डलियां एवं बैंड बाजे व सैकडों भक्त समूह रहेगा। 

श्री गजभिए का सागर आगमन 11 को

सागर। प्रदेश के अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री इन्द्रेश गजभिए 11 मार्च को सागर आ रहे है । वे यहां आयोजित अनेक कार्यक्रमों में भाग लेगे ।  कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी समिति सागर ने बताया कि श्री गजभिए 11 मार्च को दोपहर 12 बजे सागर आएगे । आप अपरान्ह 1 बजे जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर शाम 4 बजे करार्पुर प्रस्थान करेगे । श्री गजभिए रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस सागर में स्थानीय पत्रकारजनों से भेंट करेंगे। 

सिद्ध चक्र महामंडल विधान 18 से

बांदरी।  आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महराज के आशीर्वाद से उनके अनुकरणीय शिष्य 108 मुनिश्री महासागर जी महाराज एवं अचल सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 11 मार्च से 18 मार्च तक तक अनंतगुण समन्वित सिद्ध परमात्मा की अराधना हेतु श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन वन विभाग परिसर में विधानाचार्य पं. आशीष जैन दमोह द्वारा किया जा रहा है। 

महिला दिवस पर किया ध्वजारोहण

बांदरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उलक्ष्य में बांदरी सरंपच श्रीमती कस्तूरी बाई द्वारा अन्नया ध्वजारोहण ग्राम पंचायत बांदरी में किया गया। ध्वजारोहरण उपरांत महिलाओं को सुरक्षा देने उनके अधिकारों में बढ़ावा देनें की बात कही। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए जो योजनाए संचालित की जा रही है उन पर बांदरी सचिव अखलेश जैन ने प्रकाश डाला एवं पंचायत समन्वयक अधिकारी व्ही पी भारद्वाज ने उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अधिक से अधिक महिलाए आगे आकर अपने अधिकारों का उपयोग करें एवं एकजुटता दिखाए इस मौके पर चंदाबाई ठाकुर, कल्पना जैन, उर्मिला सेन, कमलाबाई पाठकार, गायत्री कड़ेरे, रामसखी ठाकुर, आशा सेन, सफीना खान, गीता बौद्ध, संगीता आदिवासी, ग्राम की महिला पंच, आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य सामाजिक महिलाएं उपस्थित थी। 

वैश्य महासम्मेलन की कार्यकारणी घोषित 

बीना। सोमवर को वैश्य महा सम्मलेन के संरक्षक अभय सिघई, सुरेन्द साहु, कमलेश अग्रवाल, रमेश समैया, राकेश सिघई, सलिल जैन, की अनुशंसा पर कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें तहसील अध्यक्ष सुनील समैया एवं युवा अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा की उपस्थिति में कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें उपाध्यक्ष पीयूस ओसवाल, स्वनिल पटैल, हेमन्त शाह, महामंत्री एवं प्रवक्ता महेन्द्र साहू, कोषाध्यक्ष विपुल चौधरी, मंत्री मनोज अग्रवाल, राजकुमार साहु, योगेश समैया, सुधीर   बड़कुल, उपंमत्री मुकुल पवैया, कार्यालय मंत्री नीरज समैया, स्वागत मंत्री वृजेश चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य अरविन्द चौधरी, लक्ष्मीकांत आंचवल, राजेश शास्त्री, कमल जैन ढांड़, अरुण जैन कंजिया, अनिल माथुर, मनीष बुखारिया, कमलेश सिंघई, खिमलासा, राकेश समैया, अनेक सिंघई आदि शामिल रहे। 

वृद्ध महिलाओं का किया सम्मान 

बीना। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पन्धव ने एक कार्यक्रम आयोजित कर गांव की वृद्व महिलाओ का फूल माला पहिना का सम्मान किया । कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष रेखा बाई कुशवाहा ने महिला सशक्तिकण पर बताते हुए महिलाओ के अधिकारो के साथ ही महिला के स्वास्थ्य पर चर्चा की उन्हे अपने घर एवं गांव को कैसे स्वच्छ और सुन्दर बनाए इस बारे में जानकारी दी । प्रस्फुटन समिति पंन्धव के अध्यक्ष रामराजा ने महिला शिक्षा पर बल देते हुऐ ग्रामीणो को अपने बच्चो को नियमित स्कूल भेजने के लिए समझाईस दी जिससे इन बच्चो का भविष्य उज्वल हो सके । कार्यक्रम में रामू सेन, प्रतिपाल यारव, बालकिशन कुशवाहा, देवराज यादव ,प्रेमसिह यादव सहित समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन बडी संख्या में उपस्थित रहे । 

महाशिवरात्रि पर भजन संध्या का आयोजन 

बीना। शिव और शक्ति के संगम पर्व महाशिवरात्रि पर नगर में अनेक स्थानों पर धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान संपन्न किए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। माँ जागेश्वरी शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ का महाभिषेक संपन्न किया जाएगा। आचवल वार्ड स्थित मांर्तण्डेश्वर शिव मंदिर में भी अभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस थाना शिव मंदिर में भजन संध्या एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। मंदिर प्रबंधक हेमंत दुबे ने रात्रि जागरण में भक्तों से अधिक से अधिक संख्या मेंं शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...