गौरझामर/सागर/ गौरझामर में मंगलवार की रात एक परिवार ने रात्रि भोजन में धोखे से जहर खा लिया। जिससे एक परिवार के छह लोग जहर का शिकार बन गए। रात्रि में ही 6 साल के मासूम ने दम तोड़ दिया वहीं सुबह मृतक की नानी की मौत भी तिली अस्पताल में हो गई। बाकी परिवार के 4 सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
थाना प्रभारी गौरझामर श्री बघेल ने बताया कि गौरझामर के लोधी परिवार ने रात्रि भोजन में चने की रोटी एवं बेगन का भुर्ता खाया था। आशंका लगाई जा रही है कि इस परिवार ने चना पिसावाते समय अनाज को धोया नहीं था जिस कारण अनाज में कीटनाशक मिली होने के कारण यह हादसा हुआ। रात्रि में ही शिवदयाल लोधी के 6 सदस्यों ने दूषित भोजन किया था। भोजन के बाद शिवदयाल लोधी का नाती रोशन उम्र 6 वर्ष की रात्रि 9.30 बजे मृत्यु हो गई। परिवार के लोग समझ नहीं पाए कि यह सब कैसे हो गया।
जब रोशन की मृत्यु हुई तक घर के किसी भी सदस्य को जहर का कोई असर नहीं हुआ था। सुबह जब परिवार के अन्य लोगों को तबियत बिगड़ने गली तो गांव वालों एवं परिवार के सदस्यों को समझ में आ गया कि खाने में जहरीला पदार्थ मिला हुआ है। लोगों ने 108 एम्बूलेंस को बुलाया और सदस्यों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। सुबह करीब 6.45 पर सभी लोग अस्पताल में भर्ती हो गए जहां एक घंटे इलाज के बाद शिव दयाल की पत्नी आशारानी की भी मौत हो गई।
जबकि शिवदयाल उम्र 48 वर्ष, क्रांति उम्र 16 वर्ष, कमला उम्र 18 वर्ष अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी गौरझामर के अनुसार यह लोधी परिवार संपन्न परिवार है। खाने-पीने की कोई कमी नहीं थी। यह हादसा धोखे से हुआ है। पुलिस ने इनके घर से सब्जी, रोटी सहित कीटनाशक जब्त की है। एफएसएल टीम द्वारा भी जांच की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें