शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

सागर। सुबह करीब 9 बजे कांग्रेसियों ने तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर कांग्रेस का 127 वां दिवस मनाया।श्रीमती रेखा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना का इतिहास भारत की आजादी से जुड़ा हुआ है।

कांगे्रस नेता पं. मोतीलाल नेहरू, मदन मोहन माल्वीय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, लोकमान्य तिलक जैसे   अनेकों क्रांतिकारी नेताओं की आगुवाई में देश को आजादी मिली थी। सन 1885 में कांग्रेस की स्थापना की गई। जिसका उद्देश्य देश की आजादी जनता की उन्नति एवं संप्रभुत्ता की रक्षा करना था। कांग्रेस ने सपने को पूरा किया है।  

ब्लाक कांग्रेस कमेटी क्र. एक ने कांग्रेस के 127 वर्ष पूर्ण होने पर तिलकगंज वार्ड स्थित चौबे गार्डन में बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य अतिथि मुन्ना चौबे, सुशील तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, गोवर्धन रैकवार अध्यक्षता शरद पुरोहित ने की। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने गांधी, इंदिरा, राजीव जी की चित्र पर माल्यार्पण किया। सुशील तिवारी ने कांग्रेस की रीति और नीतियों पर प्रकाश डाला। 

अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस एवं कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ 2013 की तैयारी में लगे। ताकि कांग्रेस की सरकार बना सकें। बैठक में हेमराज रजक, डॉ. सीमा चौधरी, सुधा रजक, मीना पस्टारिया, रंजीता राणा, पप्पू पहलवान, राहुल साहू, राजेश जैन, आरिफ खान आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...