शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

सदस्यों की अधिकृत सूची जारी

बीना। गुरूवार को कृषि मंडी सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। नायब तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी चुनाव में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी और सभी के सहयोग से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए।

उन्होनें बताया कि मंडी अध्यक्ष का चुनाव शासन के राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशन के बाद संपन्न होंगे। गुरूवार को संपन्न हुए चुनाव के परिणामों की अंतिम और अधिकृत सूची जारी कर दी गई है एवं निर्वाचित मंडी सदस्यों को निर्वाचन संबंधी प्रमाण पत्र बांटने का कार्य आरंभ हो गया है।

मंडी सदस्यों के निर्वाचन में अंतिम स्थिति इस प्रकार रही
वार्ड क्र1 से सुनील सिरोठिया, 2 से कमला पटेल, 3 से गौरी धानक, 4 से अमर प्रताप, 5 से गुड्डू बाई, 6 से लोकेन्द्र सिंह, 7 से निशांत सिंह चंदेल, 8 से नोनीतराम, 9 से पूरन, 10 से प्रीति नायक विजयी रहीं। व्यापारी प्रतिनिधि सदस्य अशोक पुजारी एवं हम्माल सदस्य संतोष अहिरवार विजयी रहे।

यह जीते सागर में


सागर। एसडीएम रवीन्द्र चौकसे ने बताया कि वार्ड नं. 1 से भागबाई ठाकुर, 2 से प्रकाश रानी राजकुमार, 3 से करोड़ी सिंह धीरज सिंह, 4 से आशारानी नारायण कबीरपंथी, 5 से विमला बाई बुंदेल सिंह, 6 से प्रवेष बाई, 7 निरंजन सिंह, 8 से मीराबाई यादव, 9 से लक्ष्मीबाई तोमर, 10 से अर्चना चौधरी विजयी रहीं। वहीं व्यापारी प्रतिनिधि सदस्य के रूप में संजय कुमार एवं हम्माल सदस्य के रूप में गोविंद को चुना गया है।

मंडी चुनावों के परिणामों की घोषणा प्रमाण पत्र जारी


खुरई। मंडी चुनावों की अधिकारिक घोषणा शुक्रवार के दिन एसडीएम कमल सोलंकी ने कर दी और विजयी प्रत्याशियों को उनके प्रमाण पत्र भी थमा दिये गये। जीते प्रत्याशियों में सबसे रोमांचकारी जीत वार्ड क्रमांक 7 की प्रत्याशी सावित्री यादव की रही जिन्होंने अपने निकटतम उम्मीदवार जनकरानी को मात्र एक मत से पराजित किया। सबसे अधिक मतों से वार्ड क्रमांक 9 से पप्पू यादव अपने निकटतम अवतार सिंह से 1110 मतों से विजयी रहें। अन्यवार्डो में वार्ड क्रमांक 1 से रामलाल सौर अपने निमटतम लक्ष्मण से 546 मतों से,वार्ड क्रमांक 2 से उर्मिला लक्ष्मण चंदेल कांती संतोष पटैल से 34 मतों से, वार्ड क्रमांक 3 से पूर्व विधायक डॉ मालती मौर्य बसंत चढ़ार से 128 मतों से,वार्ड क्रमांक 4 से जागेश्वरी कुर्मी कृष्णा ठाकुर से 390 से, वार्ड 5 से सौभाग्य सिंह सियारानी ठाकुर से 95 मतों से,वार्ड 6 से उषा बाई अंगूरी बाई से 134 मतों से,वार्ड 8 से रामसिंह कैलाश से 292 से,वार्ड 10 से रोशन सिंह लता देवी से 297 मतों से,वार्ड 11 से जमुना प्रसाद रतनलाल से 7 मतों से और कैलाश मोदी व्यापारी प्रतिनिधि के रूप में पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके है।

खुरई से हुई दो मतदान केन्द्रों की गणना


वार्ड क्रमांक 4 गढौला वार्ड के मतदान केंद्र एेंचनवारा और मझेरा पर विवाद की स्थिति को देखते हुए प्रत्याशियों ने खुरई से ही गणना कराये जाने की समति जताई गई थी जों एसडीएम की निगरानी में कराई गई।

अध्यक्ष की होड़ में लगे विजयी प्रत्याशी


मंडी सदस्यों के परिणामों के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कयास के बाजार गर्म हो गये हैं। यह मंडी अध्यक्ष पद सामान्य महिला है। सभी वार्डों से 5 महिला प्रत्याशी जीतीं हैं इनमें पूर्व विधायक,पूर्व मंडी अध्यक्ष,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और महिला आयोग की प्रदेश सदस्य के अनुभव के साथ डॉ मालती मौर्य भी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...