सागर। अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रदेशाध्यक्ष मनोहर दुबे के निर्देश पर 15 जनवरी 2012 तक के लिए आंदोलन स्थगित किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री यादव एवं जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अध्यापको को आश्वासन दिया है कि हमने प्रस्ताव तैयार कर रखा है।
जो जनवरी के दूसरे सप्ताह तक हम सामूहिक घोषणा करेंगे। तब तक आप कोई भी आंदोलन न करें। यह बात सर्वसम्मति से मोर्चा ने स्वीकार कर ली। उसके बाद निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी तक यदि मांगे नहीं मानी जाती तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में विवेक सोनी, धमेन्द्र दुबे, विक्रम ठाकुर, गोविंद सिंह, लोकमन चौधरी, लता गोस्वामी, नीरज तिवारी, ब्रजेश शुक्ला, दीपक सेन, शकील भाई जान, संजीव आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें