सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है । इसी श्रृंखला में 22 दिसंबर को 16 मरीजों के कान के आपरेशन चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा संपन्न कराए गए ।
साथ ही स्क्रीनिंग के बाद 35 मरीज कान के अपरेशन हेतु चिन्हित किए गए । और जिन्हें 23 दिसम्बर को आपरेशन करने हेतु रेल्वे अस्पताल में भर्ती किया गया है। शनिवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में इलाज कराने के इच्छुक विभिन्न प्रकार के 1394 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए जिनकी स्क्रीनिंग संबंधित चिकित्सक कर रहे है और आवश्यकतानुसार रविवार 23 दिसंबर को चिन्हित 35 मरीजों के कान के आपरेशन किए जाएंगे ।
कान संबंधी आपरेशन के लिए डॉ. अनिरूद्ध शुक्ला, डॉ. शरद मिश्रा, डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. राहुलसिंह व डॉ. वीरेन्द्र जुडेजा ने अपनी सेवाएं दी। इसी तरह दिल्ली एम्स से आई डॉ. ममता भूषण सिंह ने ऐपीलेप्सी (चक्कर) रोगियों का इलाज किया ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें