शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

जागरूकता शिविर का आयोजन

सागर। महिला बाल विकास समिति द्वारा गणेशमंदिर रानीपुरा में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लता लक्ष्मी प्रजापति ने महिलाओं से स्वस्थ्य संबंधी समस्याओं पर चर्चा की।

उन्होंने महिलाओं को साफ सफाई पर ध्यान रखने एवं चिकित्सकों से परामर्श लेने कहा। डॉ. नम्रता जैन ने कहा कि महिलाएं स्वस्थ्य रहेंगी तो पूरा परिवार डॉ. एसके श्रीवास्तव ने छोटे परिवार पर विचार रखे। शिविर में 287 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गर्इं। 

डॉ. चंदू शुक्ला ने लोगों को एचआईव्ही एड्स के बारे में जानकारी दी। शिविर में महिला बाल विकास समिति से सरल सिंह टेगौर एवं रानीपुरा वार्ड के पार्षद हरेन्द्र सिंह खटीक ने सहयोग दिया। इस अवसर पर लक्ष्मी श्रीवास्तव, सीता साहू, भवानी कोरी, रामकुमार सोनी, बृजभूषण त्रिपाठी, संदीप जोशी, दिलीप रैकवार, सकुनबाई, बबलू रैकवार, मुन्ना आदि उपस्थित थे। 


फोटो-28२ॅ१-स्रॅ 3-स्रँङ्म-3

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...