सागर। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस इस साल के अंत में ही सागर में महारैली कर बुदेलखंड से चुनावी शंखनाद करने जा रही है। 27 दिसंबर को संभागीय मुख्यालय में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आ रहे हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दम भरने के लिए नेताओं ने महारैली एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन तय कर दिया है।
खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में 1 लाख कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यह सब आयोजन प्रदेश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस ने जिला एवं तहसील स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कराने की तैयारियां कर ली हैं। सम्मेलन को प्रभावी बनाने के लिए 22 दिसंबर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया बैठक ले रहे हैं।
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं सागर प्रभारी राजेन्द्र गहलोत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभय दुबे, उपाध्यक्ष आभा सिंह, मनीषा दुबे, प्रदेश सचिव राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने पत्रकारों को दी। इस अवसर पर प्रभु सिंह ठाकुर, प्रेमनारायण मिश्रा, सुनील जैन, अरूणोदय चौबे, अशोक श्रीवास्तव, नारायण प्रजापति, वीरेन्द्र गौर, सुदेश जैन, रेखा चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र सुहाने, कमलेश बघेल, राजीव हजारी, अमित दुबे, नेवी जैन, सुशील तिवारी, सुरेन्द्र चौबे, गोल्डी केशरवानी, अंकित जैन, देवेन्द्र फुसकेले, गुलाब राजपूत, विक्रम चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। सागर का मुकेश नायक, टीकमगढ़ प्रभु सिंह ठाकुर, छतरपुर वंशमणी वर्मा, पन्ना चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, दमोह प्रेमनारायण मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी सम्मेलन में शामिल हों इसकी भी प्रदेश कांग्रेस ने जिम्मेदारी सौंप दी है। बीना विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी रघुवीर सिंह सूर्यवंशी, खुरई में विधायक अरूणोदय चौबे, बंडा में विधायक नारायण प्रजापति, नरयावली में रूद्रप्रताप सिंह, सागर में चंद्रभान सिंह, सुरखी में विधायक गोविंद सिंह राजपूत, रहली में ब्रजबिहारी पटैरिया, देवरी में प्रकाश जैन को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें