शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

सम्मेलन को लेकर बैठक

सागर। कांग्रेस पर्यवेक्षकद्वय राजेन्दू सिंह गेहलोत व राजेन्दू सिंह ठाकुर ने जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस की बैठक लेकर संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। सम्मेलन 27 दिसंबर को खेल परिसर में होगा।

पर्यवेक्षक द्वय ने शहर महिला कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों से अपील की कि सभी तत्काल प्रभाव से जनता के बीच में संपर्क कर सम्मेलन को सफल बनाएं। बैठक में जरीना बेगम, गीता सोनी, पूजा सिंघई, ममता रैकवार, पार्वती पटेल, अवधरानी कमलरानी विश्वकर्मा, कमला रैकवार आदि उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...