शुक्रवार, 21 दिसंबर 2012

भजन सम्राट विनोद अग्रवाल की भजन संध्या 22 को

सागर। विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का पांचवी बार सागर आगमन हो रहा है। 22 दिसंबर को खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पहले वह चार बार शहरवासियों को अपनी भजनों की धारा से मोह चुके हैं।

बांके बिहारी प्रीत मंडल के सदस्यों ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है। खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में शाम 7 बजे भजनों की प्रस्तुति सुप्रसिद्ध भजन गायक विनोद अग्रवाल देंगे। शनिवार को शहरवासी कृष्ण भक्ति रस से सराबोर होंगे। श्री अग्रवाल विदिशा से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे सागर पहुंचेंगे। आयोजन स्थल पर त्रस्तरीय बैठक व्यवस्था की गई है। जिसमें 35 से 40 हजार दर्शकों की बैठक व्यवस्था होगी। आयोजन को लेकर मंडल के पदाधिकारियों ने अयोजन स्थल का जायजा लिया।
 
किशन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण भक्ति भजन गायक के रूप में इस भजन संध्या का सागर नगर ही नहीं वरन पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। अपने भक्ति रस से भारत एवं विश्व के अनेक देशों में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे है। 


मंडल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर एवं आसपास से आने वाले धर्मावलंबियों के लिए विशाल एवं आकर्षक पंडाल लगाया गया है। ठंड को देखते हुए कवर पंडाल की व्यवस्था की गई है। नि:शुल्क रूप से किए जाने वाले कार्यकम में सभी भक्तगणों को भजन का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे व स्क्रीन लगाई गई है।  आलोक अग्रवाल ने बताया कि पर्किंग स्थल व पेयजल की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर होगी। अतिविशिष्ठ लोगों के लिए कार्यक्रम में अलग से बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है।  श्रद्धालुओं से धार्मिक अर्जित करने की अपील की गई है। 

अपील करने वालों में बैठक में आलोक अग्रवाल, पृथ्वी सिंह ठाकुर, रज्जन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, ब्रजेश शांडिल्य, प्रभात ठाकुर, शरद अग्रवाल संगम होटल, संदीप सक्सेना, शिव कुमार भीमसरिया, वीरु मायाराम, विजय सबलोक, संजय अग्रवाल, जेठा भाई, राजकमल केशरवानी,मनोज डेंगरे, इजी. विकास चौबे, कुलदीप राठौर, अभिषेक गौर, पंकज तिवारी महाकौशल, संजय अग्रवाल पतंजलि, शरद अग्रवाल पप्पू भैया, मोहन केशरवानी, प्रमोद उपाध्याय, शिवशंकर उपाध्याय, विजय सबलोक, मृगेन्द्र, कृष्णपाल ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, मधुकांत शाह, प्रकाश चौबे, सौरभ, बंटी गीतेश अग्रवाल आदि ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...