रविवार, 23 दिसंबर 2012

जागरूकता शिविर का आयोजन

सागर। एफपीएआई द्वारा संचालित पं. रामकृष्णराव श्रीखण्डे स्मृति धर्मार्थ अस्पताल के तत्वावधान में बीड़ी कालोनी बाघराज वार्ड में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लतालक्ष्मी प्रजापति, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. एसके श्रीवास्तव एवं डॉ. विवेक जैन द्वारा 219 मरीजों की जांच कर दवाईयां दी गईं। डॉ. श्रीवास्तव ने एचआईवी एड्स संबंधी जानकारी दी। डॉ. नम्रता जैन ने पोषण आहार, डॉ. लता ने महिलाओं को यौन रोग एवं बचाव एवं सीपी शुक्ला ने महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या संबंधी जानकारी दी। अगला शिविर 28 दिसंबर को गणेश मंदिर रानीपुरा में आयोजित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...