शनिवार, 29 दिसंबर 2012

खेल चयन समिति की बैठक संपन्न

राहतगढ़। मप्र जन अभियान परिषद की सृजन योजनांतर्गत विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता 4 से 6 जनवरी तक आयोजित की जा रही है जिसमें विकासखण्ड की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भाग लेगीं तथा ग्रामों के प्रतिभागी जो क्रिकेट, कबड्डी एवं वॉलीबाल आदि खेलों में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के संबंध में एसडीएम एसके अग्रवाल ने बैठक ली जिसमें सभी संबंधितों को दिशा निर्देश देते हुए प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। बैठक में तहसीलदार डीएन त्रिवेदी, सीईओ आरके गोस्वामी, टीआई एके पाण्डेय, ब्लॉक समन्वयक खजानसिंह, अशोक अवस्थी, श्रीराम रावत, सुरेन्द्र रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...