सोमवार, 24 दिसंबर 2012

पूर्व प्राचार्य शंकरदत्त का निधन

सागर। मोतीलाल हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य पं. शंकर दत्त चतुर्वेदी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई जो नरयावली नाका मुक्तिधाम पहुंची। जहां उनके द्वितीय पुत्र अनुराग दत्त ने मुखाग्नि दी। इस पर सैकड़ों नम आंखों ने शिक्षाविद् को अंतिम विदाई दी।

श्रद्धांजलि देने वालों में नरेश जैन, सुखनंदन जैन, डॉ. पीएस ठाकुर, डॉ. बीएस ठाकुर, नरेश बोहरे, ब्रजेश तिवारी, प्रखरतिवारी, डालचंद दुबे, लालू घोषी, डब्बू मुखारया, पुरुषोत्तम अवस्थी, मनोहर उपाध्याय, विवेक तिवारी सहित अनेक लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...