सागर। विधायक शैलेन्द्र जैन द्वारा विधायक कार्यालय में विगत दिवस सम्पन्न कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बढ़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं से परिचय कर उनसे रूबरू हुए और उन्हे भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराते हुए संगठन के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।
इस दौरान बढ़ी संख्या में नवीन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक शैलेन्द्र जैन के समक्ष अपने विगत कार्य वृत्त को रखा गया और भाजपा की रीति नीति तथा शासन की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही।बैठक में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अजय तिवारी देवलचैरी उपस्थित थे।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष मुकेश साहू और उनकी टीम ने इस अवसर पर बताया कि रोटरी क्लब सागर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर कार्य करते रहे है परन्तु विधायक श्री जैन के नेतत्व में एक सच्ची जनसेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिसके माध्यम से हम समाज के पिछड़े वर्ग और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के अजीवन सदस्य रहे 65 वर्षीय अब्दुल खलील ने भाजपा की रीति और नीति से प्रभावित होकर विधायक शैलेन्द्र जैन के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तिली क्षेत्र के वरिष्ठ कॉग्रेस नेता बसंत चौरसिया ने भी अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रमुख रूप से जगन्नाथ गुरैया प्रदीप राजौरिया, सुबोध पारशर, राजू सेन, बंटी शर्मा, प्रासुक जैन, रीतेश मिश्रा, राजीव जैन, हेमंत श्रीवास्तव सहित बढ़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें