सोमवार, 24 दिसंबर 2012

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अध्यापक संयुक्त मोर्चा का आन्दोलन स्थगित

राहतगढ़। अध्यापक संयुक्त मोर्चा द्वारा 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक भोपाल में आयोजित होने वाला धरना आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है यह निर्णय संयुक्त मोर्चा की प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देषन में लिया गया।

 संयुक्त मोर्चा के मुरलीधर पाटीदार एवं ब्रजेश शर्मा की मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से हुई सार्थक वार्ता के फलस्वरूप धरना आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है। आन्दोलन स्थगन की जानकारी देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कपूर एवं जिला उपाध्यक्ष आरडी अहिरवार ने बताया कि प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के आश्वासन बाद आन्दोलन आगामी रणनीति तक के लिए स्थगित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...