सोमवार, 24 दिसंबर 2012

महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रोकने मे प्रदेश सरकार नाकाम: गोविंद सिंह

सागर। प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एक ओर महिला सशक्तिकरण का नारा देकर उनकी सुरक्षा किए जाने की घोषणा करते है वहीं दूसरी ओर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचार और दुराचार की घटनाएं आये दिन हो रही हैं।

यह प्रदेश सरकार की करनी और कथनी में अंतर है।  यह बात सुरखी क्षेत्र के विधायक गोविन्द सिंह राजपूत ने प्रेस को जारी बयान मे कही। उन्होने सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा न करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि महिलाओं के साथ प्रदेश में कहीं न कहीं हर दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। देश के अपराधिक आकडो पर गौर किया जाये तो महिलाओं के साथ होने वाले बलात्कार मे मध्यप्रदेश का पहला नंबर आता है। 

इससे साबित होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में कितनी लापरवाह और निकक्मी साबित हुई है।  यदि समय रहते महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर अंकुश नहीं लगाया गया तों कांगे्रस नेताओं को सडक पर उतरने के लिये मजबूर होना पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...