केसली। वन परिक्षेत्र केसली के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र खिरियाखेड़ा के घोघरी तिगड्डा पर विगत सोमवार की रात करीब 1.30 बजे वन अमला द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर ट्रक क्रमांक एचआर 38सी 0285 में 83 नग सागौन जिसकी शासकीय कीमत करीब 1 लाख रुपये है जब्त किया गया।
जब्त सागौन 4.038 घनमीटर है। उक्त कार्यवाही में लखन सींग ठाकुर, संतोष श्रीवास्तव, एच.एस. श्रीवास्तव, मूलचंद कोरी, राजेश, गोपाल सिंह का योगदान रहा। प्रकरण में कार्यवाही कर 1259/18 वन अधिनियम की धारा 41 व 26 के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें